कृष्णानगर वार्ड के आपदा प्रभावित परिवारों को “कासा” ने वितरित किया राशन, बर्तन व इमरजेंसी लाइट

भारी बारिश व भूस्खलन की घटनाओं से कृष्णानगर वार्ड के प्रभावित परिवारों को राशन, बर्तन तथा एमरजेंसी लाइट आबंटित की।

0
63

 आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 शिमला । कृष्णानगर में हाल ही की बरसात से में भारी बारिश व भूस्खलन की घटनाओं से कृष्णानगर वार्ड के प्रभावित परिवारों को राशन, बर्तन तथा एमरजेंसी लाइट आबंटित की। इस अवसर पर कासा के अधिकारी सुरेश कुमार सतपथी, प्रबंधक कार्यक्रम ने जानकारी दी कि कासा भारत की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक है और आजादी के समय से ही आपदा प्रबंधन में राहत कार्य करती रही है।

 

 

भारी बारिश व भूस्खलन की घटनाओं से कृष्णानगर वार्ड के प्रभावित परिवारों को राशन, बर्तन तथा एमरजेंसी लाइट आबंटित की।

इसी संदर्भ में हाल ही में प्रदेश में भारी बारिश व बादल फटने की घटनाओं से प्रभावित कुल्लू व किन्नौर जिला में 220 परिवारों में राहत सामग्री वितरित की थी, जबकि हाल ही में शिमला व कांगड़ा जिला के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित 400 परिवारो को राहत सामग्री वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के अंतर्गत आज शिमला में 80 परिवारो को राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर  सुरेश सतपथी, कार्यक्रम प्रबंधक, कासा, स्थानीय पार्षद बिट्टू कुमार, मनोनीत पार्षद विनोद भाटिया, पूर्व पार्षद रजनी व कासा स्टाफ वीरेंद्र वशिष्ट, अनीता ठाकुर व विक्रम उपस्थित रहे।