कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रभावित करने के लिए सरकार जानबूझ कर नहीं कर रही पंचायत रोस्टर जारी: केहर सिंह खाची

0
4

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

रामपुर बुशहर। हिमाचल सरकार संभावित  दिसंबर में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अभी तक रोस्टर जारी नहीं कर पाई है।  इस के पीछे सरकार की मंशा कांग्रेस समर्थित मज़बूत परतकयाक्षियो को दूर रखने के लिए आरक्षण का सहारा
लेना चाहती है।  ताकि  आरक्षण जारी करते ही अपील दल्ली के लिए समय ना दिया जाए।

यह भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/una-construction-of-ambulance-road-made-in-raipur-sahodan-by-district-council-fund/

उन्होंने  शिमला जिला के  रामपुर में पत्रकार वार्ता के
दौरान बताया भाजपा सरकार कोरोना से लड़ाई में विकास रही है। हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केहर सिंह  खाची व् प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र स्तन  ने हिमाचल भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि विकास के मामले में भी भाजपा सरकार विकास  रही है।

कांग्रेस सरकार के समय जिन कार्यो को आरभ किया था वो भी पुरे नहीं हो रहे है। नए कार्य करना तो दूर की बात।
उन्होंने  कहा पंचायती  राज संस्थाओ के चुनावों के लिए  कांग्रेस ने लोगों को जागरूक करना शुरू  किया है।  ऐसे उम्मीदवार को ही आगे लाया जाएगा जो जनता के प्रति उत्तरदाई होने के साथ ईमानदार और पार्टी का निष्ठावान
सिपाही हो. उन्होंने दावा किया की आने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस विचारधार के लोग भारी संख्या में चुन कर आएंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान किन्नौर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप नेगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा ,उज्वल मेहता आदि उपस्थित थे।