भाजपा की जीत से साफ सरकार के बाद बनती है सरकार, हिमाचल में भी होगा मिशन रिपिट : जयराम ठाकुर

सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, इस बार चुनावों में कांग्रेस को खाता खोलना भी होगा मुश्किल : कश्यप

भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में जीत का जश्न जोर शोर से मनाया गया
भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में जीत का जश्न जोर शोर से मनाया गया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला। भाजपा कार्यालय दीपकमल चक्कर में जीत का जश्न जोर शोर से मनाया गया। भाजपा कार्यालय शिमला में कार्यकर्ताओं की होड़ लगी रही, इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पायल वैद्य, संजय सूद, चेयरमैन गणेश दत्त, रूपा शर्मा उपस्थित रहे।

शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया उनके साथ मंत्री सुरेश भारद्वाज, सरवीन चौधरी, राजीव सेहजल, राजिंदर गर्ग, राकेश पठानिया, गोविंद ठाकुर, वीरेंद्र कंवर, विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, कमलेश कुमारी, हीरा लाल, बिक्रम जरयाल उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा की पांच राज्य के चुनावों में भाजपा का चार राज्यों में दबदबा रहा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा ने अच्छी जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री ने इस भव्य जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की इस जीत से यह साफ हो गया है की सरकार के बाद सरकार बनती है और हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की सभी राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, इस बार चुनावों में कांग्रेस को खाता खोलना भी मुश्किल हो गया । उन्होंने कहा की इस बार कांग्रेस पार्टी को जबरदस्त हार का सामना करना पढ़ा है। उन्होंने कहा की भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जन मत प्राप्त हुआ है इससे पता चलता है की जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है। हम हिमाचल में भी एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे है आज देश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।