बेमौसमी बर्फबारी और ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों को हुए भारी नुकसान का जल्द आंकलन कर मुआवजा दे सरकार: यशवंत छाजटा

0
3
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा
जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशंवत छाजटा ने कहा कि बेमोसमी बर्फबारी और ओलावृष्ठि से किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार जल्द नुकसान का आंकलन करना प्रभावितों को मुआवजा प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि बीते दिन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी बागवानों के बागीचों में जाकर नुकसान का जायजा लिया था। इस दौरान पाया गया कि कुछ स्थानों पर सेब के पेड़ जड़ से ही उखड़ गए है। ऐसे में बागवान हताश है और उनकी रोजी रोटी के साधन पर प्रभाव हुआ है। ऐसे में बागवानों के दर्द का समझते हुए जल्द मुआवजा दे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान बागवान विरोधी है। छाजटा ने कहा कि केंद्र सरकार  को केवल चुनाव की चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार बोलती कुछ है और करती कुछ है। खाद्य के दाम बढ़ा दिए गए है। बढ़ती मंहगाई पर कोई अंकुश नहीं है।
सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ प्रर्दशन करने वाले कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में सरकार के गलत फैसलों और नीतियों से आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में केेंद्र से मोदी और प्रदेश से जयराम सरकार का आगामी चुनाव में सत्ता से बाहर होना तय है।