राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला| गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश वासियों, विशेषकर सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व सिखों का सबसे पवित्र त्योहार है और इसे सिखों के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर शांति और समृद्धि के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने विश्व बंधुत्व, प्रेम, शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में मार्गदर्शक हैं।