आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला The Peterhoff में Xpo Originals GI महोत्सव का शुभारंभ हुआ, जिसमें देशभर के जीआई (Geographical Indication) प्रमाणित उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी और बिक्री आयोजित की जा रही है। यह महोत्सव 29 मार्च 2026 तक चलेगा।
👉 45 स्टॉल्स में 100 से अधिक जीआई उत्पादों का प्रदर्शन
👉 देशभर के कारीगर, शिल्पकार और उत्पादक एक मंच पर
कार्यक्रम में मुख्य रूप से Dr. Rajneesh और R. D. Nazim उपस्थित रहे।
डॉ. रजनीश ने कहा कि जीआई उत्पाद भारतीय MSME क्षेत्र के लिए तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र हैं और ये उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में भी अपनी खास पहचान बना रहे हैं।
वहीं आर. डी. नजीम ने कहा कि जीआई उत्पादों को बढ़ावा देने से कारीगरों, किसानों और छोटे उत्पादकों को सीधा लाभ मिलता है, जिससे समावेशी समाज का निर्माण संभव होता है।
🛍️ क्या खास है इस प्रदर्शनी में?
👉 Baluchari साड़ियां, भागलपुरी सिल्क, हैंडलूम टेक्सटाइल्स
👉 मणिपुर के खास उत्पाद – ब्लैक राइस (Chak Hao), संतरा, मिर्च, नींबू
👉 हैंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी, होम डेकोर, मसाले और कृषि उत्पाद
आगंतुकों ने उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की खूब सराहना की और बड़ी संख्या में खरीदारी भी की।











