मन की शांति के लिए सबसे उत्तम होम इंश्योरेंस प्लान चुनने की गाइड

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। मन की शांति के लिए सबसे उत्तम होम इंश्योरेंस प्लान चुनने की गाइड
लेखक:  गुरदीप सिंह बत्रा, हेड – प्रॉपर्टी UW (E&S), रिस्क इंजीनियरिंग एवं ग्लोबल बिज़नेस
अपना खुद का घर खरीदने का विचार ही हमें गर्व से भर देता है। अपना घर न केवल आश्रय बल्कि सुरक्षा का एक अहसास भी देता है। लेकिन यह एक बहुत बड़ा निवेश होता है, इसलिए, होम इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदकर अप्रत्याशित घटनाओं से अपने घर को सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी होता है। जब आप अपने नए घर में जाते हैं, तो सबसे उत्तम होम इंश्योरेंस प्लान खरीदना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। होम इंश्योरेंस आपके घर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है और यह अप्रत्याशित परिस्थितियों में आपको आर्थिक सुरक्षा और मन की शांति प्रदान करेगा। लेकिन, इतने सारे होम इंश्योरेंस प्लान के विकल्पों के साथ, सही विकल्प चुनना मुश्किल हो सकता है। तो आइए, समझते हैं कि सबसे उपयुक्त होम इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय हमें किन बातों पर ध्यान देना चाहिए:
कवरेज में क्या शामिल है: जब आप होम इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं, तो यह चेक करना आपकी ज़िम्मेदारी है कि आपकी पॉलिसी किस प्रकार की कवरेज प्रदान कर रही है और क्या यह आपकी होम इंश्योरेंस की सभी आवश्यकताओं को कवर करती है या नहीं। होम इंश्योरेंस एक अच्छा निवेश है, क्योंकि यह आपके घर को आग, भूकंप, बाढ़ या चोरी आदि जैसी प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से सुरक्षित रखेगा। यह आपके घर के साथ-साथ टीवी, फर्नीचर और उपकरणों जैसे घर के सामान को भी सुरक्षित करता है। हमेशा विवरण चेक करें, क्योंकि विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियां अलग-अलग कवरेज प्रदान कर सकती हैं।

अपने प्लान को कस्टमाइज़ करें: इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय, यह समझना ज़रूरी है कि हर फीचर आवश्यक नहीं होता। अपनी ज़रूरतों को पहचानें और उनके अनुसार अपने इंश्योरेंस प्रदाता से होम इंश्योरेंस प्लान को कस्टमाइज़ करवाएं।

लोकेशन ज़रूरी है: जब सही होम इंश्योरेंस चुनने की बात आती है, तो आपके घर की लोकेशन बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह आपकी प्रीमियम राशि और कवरेज के प्रकार को प्रभावित करती है। उदाहरण के लिए, अगर आप ऐसे स्थान पर रहते हैं जहां बाढ़ या भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाएं अक्सर होती हैं, तो आपको अपने घर और संपत्ति, दोनों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा लेने के बारे में सोचना चाहिए। इसलिए, आप जिस स्थान पर रहते हैं उसके बारे में जानने से आपको अपने घर को सुरक्षित रखने के लिए उपयुक्त इंश्योरेंस चुनने में मदद मिलती है।
सही जानकारी प्रदान करें: जब आप होम इंश्योरेंस खरीदने निकलते हैं, तो आपको इंश्योरेंस प्रदाता को अपने घर और उसकी सामग्री के बारे में सभी सही जानकारी देनी चाहिए।  इसका अर्थ है कि आपका घर कितनी मंज़िल का है, कितना बड़ा है, और इसमें कौनसी मूल्यवान वस्तुएं मौजूद हैं, इन सभी विषयों के बारे में पूरी जानकारी बताना। सही जानकारी देने से यह सुनिश्चित होता है कि आपको अपने घर की आवश्यकताओं के अनुरूप इंश्योरेंस मिले।
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ऐड-ऑन्स: अपनी ज़रूरतों के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा जोड़कर आप अपने होम इंश्योरेंस प्लान को अपने लिए उपयुक्त बना सकते हैं। ऐड-ऑन्स आपको खोई हुई चाबियों या तालों को बदलने के खर्च, या पालतू जानवरों को कवर करने जैसे मामलों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा देते हैं। ऐड-ऑन्स के साथ, मानिए आपको जैसे अतिरिक्त सुरक्षा कवच मिलते हैं। हर इंश्योरेंस कंपनी के पास विभिन्न प्रकार के ऐड-ऑन्स होते हैं, जिनमें से आप अपने लिए उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। साथ ही, ध्यान दें कि ऐड-ऑन्स बेस प्लान का हिस्सा नहीं होते, और आपको इनके लिए अतिरिक्त प्रीमियम देना होता है।

क्लेम सेटलमेंट रेशियो और सॉल्वेंसी चेक करें: होम इंश्योरेंस प्लान पर अपना निर्णय लेने से पहले, कंपनी के क्लेम सेटलमेंट रेशियो और सॉल्वेंसी पर गौर करें। क्लेम सेटलमेंट रेशियो (दावा निपटान अनुपात) इंश्योरेंस प्रदाता के क्लेम्स को प्रोसेस करने की क्षमता के बारे में जानकारी देता है, क्योंकि यह बताता है कि एक साल में प्राप्त सभी क्लेम्स में से कितनों का भुगतान किया गया।  सॉल्वेंसी रेशियो क्लेम्स का भुगतान करने के लिए इंश्योरेंस प्रदाता के वित्तीय सामर्थ्य को दर्शाता है।

अपवादों को समझें: इंश्योरेंस में आपके लिए सिर्फ यह जानना ज़रूरी नहीं है कि क्या कवर किया गया है; बल्कि यह समझना भी बहुत ज़रूरी है कि क्या कवर नहीं किया गया है, और इसलिए अपवादों को जानना बहुत ज़रूरी है। इन अपवादों को जानने से आपको अतिरिक्त कवरेज के बारे में निर्णय लेने में मदद मिलती है।
सही होम इंश्योरेंस चुनना, अपने घर को एक सुरक्षा कवच देने जैसा है, जिससे उसे अप्रत्याशित घटनाओं से बचाया जा सके। तो, जब भी आप अपना इंश्योरेंस प्रदाता चुनें, तो इस बात पर ध्यान दें कि आपके लिए सबसे ज़रूरी क्या है। साथ ही, दोस्तों से बात करके एवं रिव्यूज़ पढ़कर यह भी देखें कि और लोग उनके बारे में क्या कह रहे हैं। इसके अतिरिक्त, अगर आपके पास पहले से ही एक होम इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो इसे समय पर रिन्यू करने का महत्व न भूलें, ताकि इसे लैप्स होने से बचाया जा सके। यह जानना ज़रूरी है कि हर इंश्योरेंस प्रदाता के नियम व शर्तें अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी लाभों, अपवादों और सीमाओं को पूरी तरह से समझने के लिए ब्रोशर/पॉलिसी नियमावली को ध्यान से पढ़ें।
Ads