प्रदेश में कल से ओलावृष्टि, किसानों-बागवानों की फसलों पर मंडरा रहा खतरा  

मौसम विभाग ने जारी किया ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश अभी तक बारिश-बर्फबारी न होने के कारण सूखे की मार झेल रहा था, तो वहीं अब प्रदेश में ओलावृष्टि से किसानों-बागबानों की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूर्वानुमान जताया है कि प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं, गुरुवार से प्रदेश में बारिश-ओलावृष्टि की आशंका है। प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। कुछ स्थानों पर अंधड़ व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की आशंका है। 19 व 20 मार्च को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 15 मार्च को एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की आशंका है। राज्य में समय पर बारिश न होने से किसानों-बागबानों का नुकसान हुआ है।

 

Ads