हाटी विकास मंच संगठन हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार को दी श्रद्धांजलि ।

0
134

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की जयंती पर आज हाटी विकास मंच संगठन (पंजीकृत) हिमाचल प्रदेश ने शिमला के रिज मैदान पर डॉक्टर यशवंत सिंह परमार को श्रद्धांजलि दी, मंच के पदाधिकारीयो ने कहा कि डॉक्टर यशवंत सिंह परमार का योगदान भुलाया नहीं जा सकता, हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य बनाने और हिमाचल प्रदेश के विकास में उनका बहुमूल्य योगदान है।

 

 

परमार एक विचार है ,उन्होंने हमेशा शोषित ,वंचित गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। राजनीति से ऊपर उठकर उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत के साथ हिमाचल प्रदेश का कार्य किया है, क्षेत्रवाद को उन्होंने तिलांजलि देकर सर्वत्र हिमाचल का विकास करवाया है।

 

इस मौके पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरेक, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हाटी हित के लिए दिन रात कार्य करने वाले जय प्रकाश चौहान, शंकुतला चौहान, आसरा संस्था के अध्यक्ष जोगिंदर हाब्बी, हाटी विकास मंच के प्रान्त अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, प्रान्त महासचिव अतर सिंह तोमर, प्रान्त कोषाध्यक्ष बीएन भारद्वाज, लीगल एडवाइजर श्याम सिंह चौहान, सुनील तोमर, गणेश शर्मा सहित उपस्थित रहे।