हैवानियत! 21 साल के युवक ने 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में 21 साल के युवक ने 15 साल की नाबालिग को हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक प्रवासी परिवार मुख्यालय के साथ लगते गांव में पिछले काफी समय से रहता है। शिकायत में किशोरी के परिजनों ने बताया कि ऊना शहर में रहने वाला प्रवासी युवक बेटी को शादी करने को लेकर कॉल करता रहता था। बुधवार सुबह बेटी खड्ड की ओर गई थी, तो आरोपी युवक बहला-फुसलाकर बेटी को अपने किराए के मकान में ले गयाए जहां दिनभर रखा और दुष्कर्म भी किया।            परिजनों ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने बेटी के साथ गलत काम किया। बाद में मामले की जानकारी बेटी ने परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। ऊना के एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ads