आदर्श हिमाचल ब्यूरों
हाटकोटी/जुब्बल। Heaven Heart Hatkoti International Public School में विद्यालय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SMC (स्कूल प्रबंधन समिति) एवं POCSO समिति का गठन किया गया।
गठित SMC समिति में प्रधान सुनील शर्मा, उप प्रधान चंदेश गौतम, सचिव वंदना शर्मा तथा महासचिव रेखा पुनाटु को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं POCSO समिति में प्रधान स्वीटी राणा, उप प्रधान विक्रांत शर्मा, सचिव चक्षु नेप्टा तथा महासचिव श्रीमती दिव्या शर्मा को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पवन शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति के सभी सदस्य विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विद्यालय परिवार ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
#HeavenHeartHatkoti
#Hatkoti
#Jubbal
#SMCCommittee
#POCSOCommittee
#SchoolManagement
#StudentSafety
#QualityEducation
#HimachalPradesh











