आदर्श हिमाचल ब्यूरो
धर्मशाला हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र आज से विंटर कैपिटल धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू सरकार का यह पहला सत्र है। आज प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार सभी विधायकों को बारी-बारी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।6 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 3 सीटिंग होंगी। सत्र के दूसरे दिन यानी कल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी।स्पीकर के चयन के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ऑर्लेकर का अभिभाषण होगा। इस पर विधायक चर्चा करेंगे। सत्र के तीसरे व अंतिम दिन अभिभाषण पर चर्चा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू जवाब देंगे।
सत्र के दौरान मौका मिलने पर विपक्ष प्रदेश में सीमेंट फैक्ट्री बंद होने, डिनोटिफाई किए जा रहे दफ्तरों का मामला उठा सकती है। इसे लेकर तपोवन में तपिश देखने को मिल सकती है। इसकी रणनीति विपक्ष विधायक दल की बैठक में बना चुका है।प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आ गए थे। मगर, अब तक शपथ नहीं हो सकी। हालांकि 22 दिसंबर को शीतकालीन सत्र तय तय कर दिया गया था। मगर, तब मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए। इसे देखते हुए सत्र को स्थगित किया गया।हिमाचल के इतिहास में पहली बार बिना कैबिनेट के विधानसभा सत्र होने जा रहा है। इसी तरह सदन में उप मुख्यमंत्री भी पहली बार होगा।