कोरोना की गिरफ्त में प्रदेश सचिवालय: उप सचिव पाजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री हुए क्वांरिटन, सारे आगामी कार्यक्रम रद्द

मुख्यमंत्री बोले, कोरोना का पूरा प्रोटोकोल करेंगे फालो, सबके होंगे टेस्ट

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
शिमला। प्रदेश को आए दिन डरा कर रखने वाले कोरोना का प्रवेश अब प्रदेश सचिवालय में भी प्रवेश कर गया है।  मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उनके प्राथमिक संपर्कों की पहचान की जा रही है। उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आते ही मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया है। उनके पाजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री न अपने सारे आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इस जानकारी के बाद मुख्यमंत्री क्वारंटिन हो गए हैं और अपने घर के लिए रवाना हो गए।
कार्यालय से रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अब ने कोरोना का सारे प्रोटोकाल फोला करेंगे। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। फिर चाहे वो कर्मचारी, अधिकारी हो या पत्रकार या अन्य कोई नेता। इसी के साथ अब मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के टेस्ट लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने आज प्रेस ब्रीफिंग करनी था लेकिन पॉजिटिव मामला आने के बाद और अपने सरकारी आवास ओक ओवर रवाना हो गए हैं। सीएम का भी करोना टेस्ट होगा। मंडी में पॉजिटिव पाया गया भाजपा नेता सीएम दफ्तर, सीएम आवास, आईजीएमसी भी गया था।
प्रशासन सभी की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगलाने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि पैलेस कालोनी के भाजपा नेता शिमला में बड़े नेताओं से मिलने गए थे। यह दोनों सराज विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं, लेकिन मंडी में ही रहते हैं। दोनों शाला गांव के उस ड्राइवर के संपर्क में आए थे, जो दो दिन पहले पॉजिटिव पाया गया था।  दोनों में फिलहाल कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्हें ढांगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में भेजा गया है। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कोरोना के तीन नए मामले आने की पुष्टि की है।
 
Ads