हिमाचल प्रदेश सरकार ने थाना पलौनं जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए सम्बर्धन अभियान 1980 के अन्तर्गत भूमि के उपयोग के लिए किया आवेदन 

आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमलाl केन्द्रीय ऊर्जा मन्त्री आर  के सिंह ने राज्य सभा सांसद इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार ने 191 मेगावाट क्षमता की थाना पलौनं जल बिद्युत परियोजना के निर्माण के  लिए   30 जुलाई 2021 को 406.79 हेक्टेयर बन भूमि डायवर्सन के लिए वन संरक्षण एवं सम्बर्धन अभियान 1980 के अन्तर्गत भूमि के उपयोग के लिए आबेदन किया है तथा राज्य सरकार के आबेदन पर सक्रियता से बिचार किया जा रहा है /
उन्होंने बताया की इस परियोजना के निर्माण के लिए कुल 426.97 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है जिसमे से बाकि  20.18 हेक्टेयर  भूमि निजी मालिकों की है / मंडी जिला के पंडोह डैम के  40  किलोमीटर नीचे ब्यास नदी के दाईं बैंक की और  इस डैम साइट से सालाना  692.61  मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन की क्षमता है / 
उन्होंने बताया की देश में  ऊर्जा की पीक  मांग सितम्बर 2023 में बढ़ कर 243271  मेगावाट हो गयी है जोकि बर्ष 2013 -14 में  135918 मेगावाट दर्ज की गई है तथा पिछले 9  बरसों में इसमें 79 प्रतिशत की बृद्धि दर्ज की गई है / उन्होंने बताया की देश में ऊर्जा खपत में बृद्धि का मुख्य कारण  देश में आर्थिक गतिबिधियों में बढ़ोतरी के इलाबा इस दौरान  2.86 करोड़ नए  घरों को बिजली कनेक्शन प्रदान करना है /
केन्द्रीय ऊर्जा मन्त्री आर  के सिंह ने राज्य सभा  सांसद  इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की पिछले नौ सालों के दौरान देश में 193794  मेगावाट ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाई गई है / उन्होंने बताया की  31.03.2013 को   देश में कुल ऊर्जा उत्पादन 223000  मेगावाट था जोकि अब बढ़ कर 425536   मेगावाट हो गया है  
केन्द्रीय  पेट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस  राज्य मंत्री  रामेश्वर तेली   ने राज्य सभा  सांसद सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी को संसद में बताया पिछले वर्ष के मुकाबले कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों के आयात  बिल में   22.5%  प्रतिशत की कमी आई है / उन्होंने बताया की बर्ष 2023 -24 अप्रैल से अक्टूबर के दौरान आयात बिल ` 6,86,377 करोड़ रूपये दर्ज किया गया था जबकि पिछले वर्ष इस दौरान आयात बिल 8,85,327 करोड़ रूपये दर्ज किया गया /उन्होंने बताया की बर्ष 2023 -24 अप्रैल से अक्टूबर के दौरान कुल  147.8 एम् एम् टी  कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों का आयात किया गया जबकि इसी दौरान पिछले वर्ष के दौरान 145.4  एम् एम् टी  कच्चे तेल और पेट्रोलियम पदार्थों का आयात किया गया था 
Ads