आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सरकाघाट । सामाजिक कार्यकर्ता Ramesh Chand Bhardwaj ने मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu से हिमकेयर योजना से जुड़ी गंभीर समस्या पर तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों के हिमकेयर कार्ड डायलिसिस के लिए स्वीकृत नहीं हो रहे हैं, क्योंकि संबंधित अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इस संबंध में उन्होंने धर्मपुर के विधायक Chander Shekhar के माध्यम से सरकार तक बात पहुंचाई।
उन्होंने मांग की कि जल्द अधिसूचना जारी कर मरीजों को राहत दी जाए, ताकि डायलिसिस करवा रहे लोगों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक व मानसिक बोझ न पड़े। साथ ही, अधिसूचनाओं की वैधता स्पष्ट करने और समय रहते नई अधिसूचना जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी बात कही।
📲 #Himcare #Healthcare #HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #Sarkaghat #Mandi #PublicIssue #HimachalNews #AdarshHimachal











