आईएएस एसोसिएशन ने जताया संदीप नेगी के निधन पर शोक

0
117
आईएएस एसोसिएशन ने संदीप नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया
आईएएस एसोसिएशन ने संदीप नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश आई.ए.एस. एसोसिएशन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संदीप नेगी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। संदीप नेगी का लंबी बीमारी के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। एसोसिएशन ने शोकसभा आयोजित कर संदीप नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी अनुकरणीय प्रशासनिक सेवाओं की सराहना की।

 

यह भी पढ़े:- कांग्रेस के इन दो मंत्रियों ने किया नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार, कहा…. प्रदेश की जनता के सामने झूठ बोलने से परहेज ही करें जयराम ठाकुर 

 

एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि संदीप नेगी को जन सेवाओं  के लिए प्रतिबद्धता और प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयासों के लिए सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन प्रशासनिक क्षेत्र व राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है।