रोहडू भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प – विजय मेहता

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहडू । विजय मेहता की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी रोहडू मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि, जिला एवं प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस बैठक में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बनवारी लाल प्रेमी  (भमनोली), कन्हैया लाल हिमालयन  (भमनोली), राम लाल जी (बरशेटका), कान्हा सिंह फौजी  (घरेमा) उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंडल महामंत्री अरुण कुल्ला  तथा मंडल प्रवक्ता सुमेश चौहान  भी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान वरिष्ठ अतिथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुराने दिनों की स्मृतियों को साझा करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

#रोहडू #भाजपामंडल #बीजेपी #विजयमेहता #मासिकबैठक #कार्यकर्ता #संगठन #जनसेवा #हिमाचलप्रदेश #राजनीति #एकजुटता #विकास #पार्टीकार्य #बूथस्तर #मंडलस्तर