आदर्श हिमाचल ब्यूरोचंडीगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से शिमला में माउंटेन टेरेन बाइकिंग और बाइसाइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत के पहले एसएआई (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए तैयार है। भारत के साइकिल चालकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं देने के लिए एनसीओई की स्थापना की जा रही है, ताकि वे एमटीबी और बीएमएक्स से जुड़े 18 ओलंपिक पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकें। समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर, दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित प्रशिक्षण सुविधाओं में से एक इस केंद्र में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, एक अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक-स्तरीय ट्रैक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच होंगे जिससे यहां भारत के सर्वश्रेष्ठ साइकिल चालक और स्थानीय खेल प्रतिभा प्रशिक्षण ले सकेंगी। पहाड़ी इलाकों के लिए खेल की आवश्यकता और प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त वातावरण के कारण, शिमला एनसीओई के लिए एक पसंदीदा विकल्प के रूप में उभरा है।
इस साई एनसीओई की स्थापना के साथ, हिमाचल भारत में एमटीबी और बीएमएक्स प्रशिक्षण का पथप्रदर्शक बन गया है और दो साइकिलिंग विषयों के लिए भविष्य की विश्व चैंपियनशिप के लिए एक संभावित स्थल बन गया है। ओलंपिक स्तर की तैयारियों के लिए लगभग 200 साइकिल चालकों को प्रशिक्षित करने की क्षमता वाले एनसीओई में 1 एक्ससीओ ओलंपिक स्तर ट्रैक, विशेष सुविधाओं के साथ 1 प्रशिक्षण ट्रैक, 1 बीएमएक्स ट्रैक, 1 अत्याधुनिक इनडोर व्यायामशाला, वर्चुअल प्रशिक्षकों के साथ एक इनडोर सेटअप, 100 एथलीट, कोच और सहायक कर्मचारियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी होगी। इसके अलावा इनडोर रिकवरी पूल, स्ट्रीम और सौना, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग हॉल, बायोमेच लैब, फिजियोथेरेपी, एंथ्रोपोमेट्री जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ खेल विज्ञान के लिए यह एक हाई परफॉर्मेंस सेंटर होगा। यहां पर एथलीटों के प्रशिक्षण के दौरान उपयोग होने वाले ब्रीथ और लैक्टिक एनालाइजर्स, हार्ट रेट मॉनिटर, ट्रेडमिल, साइकिल एर्गोमीटर जैसे महंगे उपकरण भी उपलब्ध होंगे।
23 मार्च, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के साथ इस विश्वस्तरीय सुविधा को स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच सहयोग को औपचारिक रूप दिया गया।
Shoolini University
Latest article
ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला।ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम...
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमरा ने अपने 49 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़...
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय द्वारा टैलेंट हंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य...













