बारिश और भूस्खलन से प्रभावितों का हाल जानने ग्यारहा ग्रां पहुंचे इंद्र दत्त लखनपाल 

प्रभावित लोगों को फौरी राहत देने के साथ -साथ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को आरंभ करने के दिए आदेश 

बारिश और भूस्खलन से प्रभावितों का हाल जानने ग्यारहा ग्रां पहुंचे इंद्र दत्त लखनपाल
बारिश और भूस्खलन से प्रभावितों का हाल जानने ग्यारहा ग्रां पहुंचे इंद्र दत्त लखनपाल
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
बड़सर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को ग्राम पंचायत ग्यारहा ग्रां का दौरा करके वहां बीते दिनों भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने भूस्खलन वाले स्थानों पर स्वयं जाकर नुकसान की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
इस दौरान विधायक ने लोगों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और इन समस्याओं के निवारण के लिए त्वरित कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को नुकसान के सही आकलन और प्रभावित लोगों को फौरी राहत प्रदान करने के साथ साथ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी आरंभ करने के आदेश दिए गए हैं।
इसके अलावा प्रदेश सरकार ने मनरेगा कन्वर्जेंस से भी मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य करवाने की व्यवस्था की है। इसके लिए स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए।
Ads