भोरंज के गांव दरब्यार में भी मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

0
28

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

भोरंज। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय भोरंज ने ग्राम पंचायत दरब्यार में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पंचायत प्रधान अंजना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव सिंह चंदेल ने वृद्धजनों का स्वागत करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर हर वर्ष 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है।

इस दौरान पंचायत प्रधान अंजना कुमारी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को इस दिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की है। इस मौके पर पृथी चंद, भगवान दास, लक्ष्मी देवी और शुहड़ी देवी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत उपप्रधान संजय राणा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।