किन्नौर: भांग उखाड़ो अभियान से किया गया लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक

महिला मण्डल, युवक मण्डल व स्वयं सहायता समूहों ने किया पंचायत को भांग रहित

भाग उखाड़ो अभियान
भाग उखाड़ो अभियान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

शिमला।  अंतर्राष्ट्रीय नशा-निवारण दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित जिला किन्नौर में 19 से 25 जून, 2023 तक नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जिला के लोगों को नशे से दूर रहने तथा नशे से होनी वाली विभिन्न बीमारियों व अन्य दुष्प्रभावों बारे जागरूक किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी में जिला किन्नौर भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया जिसके तहत जिला की ग्राम पंचायत मेबर व बारंग में भांग उखाड़ कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

 

यह भी पढ़े:- बागवानी को जोड़ा जायेगा पर्यटन के साथ, विकास को और मिलेगी गति – रोहित ठाकुर 

इस अवसर पर मेबर व बारंग ग्राम पंचायत में महिला मण्डल, युवक मण्डल व स्वयं सहायता समूहों द्वारा भांग उखाड़ो अभियान चला कर पंचायत को भांग रहित किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल की महिलाओं द्वारा पंचायतवासियों को नशे से होने वाले दुश्प्रभावों बारे बताया गया तथा सभी से आग्रह किया कि वे अपने परिवार के सदस्यों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आगे आएं।