
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस की तेज-तर्रार नेत्री किरण धांटा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर करिण धांटा ने कांग्रे के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रे प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर और वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह का भी दिल से आभार जताया है।
किरण धांटा की गिनती प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ और तेज-तर्रार नेत्रियों में होती है। प्रदेश के साथ-साथ उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी काम किया है। किरण धांटा ने प्रदेश व केंद्र में बार अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य के रूप में भी काम किया है जबकि बाल अधिकार संरक्षण आयोग हिमाचल प्रदेश की पहली अध्यक्ष बनने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है। लॉ में डिग्री हासिल करने के बाद किरण पिछले लगभग बीस सालों से एडवोकेट के रूप में भी काम कर रही हैं। अपने कालेज के दिनों में किरण राजनीति के साथ-साथ सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में भी काफी सक्रिय रही हैं।