आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला , शिक्षा मंत्री व शिमला ससंदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर व शिमला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कोठखाई तहसील के उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनाड़ी में चुनावी जनसभा की। रतनाड़ी पंचायत में आयोजित जनसभा में जन सम्पर्क अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन से जनसंपर्क किया व उनका आशीर्वाद लिया ।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार व मतदान करने की अपील की, इस दौरन ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व CPIM के नेता राकेश सिंघा और ब्लॉक कांग्रेस जुब्बल नावरा कोटखाई के अध्यक्ष मोती लाल डेरटा भी मौजूद रहे ।











