कुलदीप पठानियां ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के चर्तुवार्षिक श्राद्व कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्वांजली अर्पित की।

0
30

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नामित पदम पैलेस रामपुर में आयोजित चर्तुवार्षिक श्राद्व कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें भावभिनि श्रद्वाजंली अर्पित की। इस अवसर पर पठानियां ने स्व0 वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पाजंजी भेंट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इलैक्ट्रॉनिक मिडिया से बात करते हुए पठानियां ने कहा कि वीरभद्र सिंह योद्वा थे जिसकी न कल्पना की जा सकती है और न ही उनके बराबर कोई खड़ा हो सका है, 6 बार राज्य का मुख्यमंत्री बनना इसका जीता जागता उदाहरण है।

पठानियां ने कहा कि वो आज भी एक वाईब्रेशन के जरिए हम सभी के इर्द-गिर्द मौजूद हैं उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उन्होने उनकी धर्मपत्नी एवं प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री व उनके पुत्र ‍विक्रमादित्य सिंह के साथ बैठकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के साथ उनकी कई स्मृतियों का स्मरण किया।