सुरेश कश्यप को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर कुसुम्पटी भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कहा .... सुरेश कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा और होगी मजबूत

0
152

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी विजय ज्योति सेन, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला भाजपा सदस्य प्रीतम ठाकुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है और सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है । उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा और मजबूत होगी।
यह भी पढ़ेंः- पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली चांशल घाटी अत्याधिक सुंदर
बता दें कि पच्छाद इलाके से विधायक के तौर पर सुरेश कश्यप ने पिछले एक साल में दूसरी मर्तबा राजनीतिक ऊंचाई की तरफ कदम बढ़ाए हैं। पहले पार्टी ने उन्हें विधायक से सांसद के तौर प्रमोट किया, इसके बाद अब उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे अहम बात  यह है कि सुरेश कश्यप का नाम कहीं पर भी चर्चा में नहीं था।  सांसद सुरेश कश्यप की नियुक्ति से पार्टी ने न केवल अनुसूचित जाति वर्ग को तवज्जो दी है, साथ ही शिमला संसदीय क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया है। इससे पहले नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल इस पद पर आसीन थे। एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद राजनीति शुरू करने वाले सुरेश कश्यप की छवि बेदाग रही है। मिलनसार स्वभाव के साथ-साथ ईमानदारी भी पूंजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here