लैंडस्लाइड: निगुलसरी में फिर से भूस्खलन की आशंका रात 8:00 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा यातायात

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

 

किन्नौर: जिला के निगुलसरी में एक बार फिर लैंडस्लाइड (Landslide ) होने के संकेत मिले है। आईआईटी मंडी (IIT) द्वारा विकसित अर्ली वार्निंग सिस्टम (पूर्व चेतावनी प्रणाली) में यह संकेत मिले हैं। 2021 में जिस जगह भूस्खलन हुआ था वहीं पर एक बार फिर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। संकेत मिलने के बाद प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया है।

 

प्रशासन द्वारा फैसला लिया गया है कि निगुलसरी स्लाइडिंग पॉइंट (Nigulsari Landslide Point) में वाहनों के गुजरने की टाइमिंग सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक रहेगी। प्रशासन द्वारा पुलिस टीम व क्यूआरटी (QRT) को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है। फिलहाल ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। भविष्य में कोई ऐसा हादसा फिर न पेश आए इसके लिए प्रशासन द्वारा स्लाइडिंग पॉइंट पर अर्ली वार्निंग सिस्टम स्थापित कर दिया गया था। जिसमें लैंडस्लाइड से पहले संकेत मिल जाता है। इसी सिस्टम के तहत मिले संकेत के बाद प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।