आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट द्वारा 3 करोड़ ग़रीबों को आवास देने के फ़ैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट का आभार जताया। कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को अक्षरशः लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जो भी गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी थी। वह निर्धारित समय में पूरी होगी। क्योंकि नरेन्द्र मोदी की गारंटी हर हाल में पूरी होने की गारंटी है।











