कुल्लू में छह साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदूआ, गंभीर रूप से घायल

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के तहत मंगलवार रात करीब आठ बजे च्वाई के नजदीक बुआंदा में एक छह साल के बच्चे को तेंदुए ने उठा लिया। बच्चे के चिल्लाने पर वह तेंदुए के जबड़े से छूट गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत आनी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- साइबेरिया में बढती गर्मी का कारण मानव जनित जलवायु परिवर्तन- वैज्ञानिक
जानकारी के मुताबिक बच्चे की मां गाय को घास डालने गोशाला गई थीं और बेटा गोशाला के दरवाजे के पास मोबाइल से खेल रहा था। उसी समय घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हालांकि, बच्चे के चिल्लाने और उसकी मां के शोर मचाने पर तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और उसकी जान बच गई। वहीं आनी के डीएफओ चंद्रभूषण ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

Ads