महिला मंडल गोहाण ने गांव में नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को दिया नशामुक्त समाज का संदेश

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी/कुल्लू। विकास खण्ड आनी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत दलाश के गाँव गोहाण के महिला मण्डल की महिलाओं ने गांव में नशामुक्ति अभियान छेड़कर लोगों को नशामुक्त समाज का संदेश दिया। सिलाई अध्यापिका स्वीटी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में महिला मंडल की  महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और गांव के इर्द गिर्द प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के पौधों को नष्ट किया।महिलाओं ने इस दौरान गांव में एक रैली निकालकर “छोड़ो बीड़ी, सिगरेट व, धूम्रपान, इससे बर्बाद होता है इंसान”,गुटका, पान मसाला खाकर, लोग जताते हैं, झूठी शान, वल्कि इसके सेबन से कैंसर जैसी बीमारी को खुद न्योता देकर , गवाते जान”, जैसे स्लोगन से लोगों को नशे जैसी बुराईयों के बारे में अबगत कराया और इससे बचने का आह्वान किया।

रैली के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन की सलाहकार प्रियंका शर्मा ने गांव के युवाओं व पुरषों को नशे के घातक दुष्प्रभावों के बारे में अबगत कराया और कहा कि नशा एक धीमी आत्महत्या है, जिससे परिवार व समाज में अशांति का माहौल पैदा होता है, अतः सुखी परिवार व स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवा व पुरुष नशे जैसी बुराईयों को त्यागकर , अपने जीवन को एक सार्थक दिशा में आगे ले जाएं।इस अवसर पर  प्रधान मोहर सिंह ने अपने सम्बोधन में नशे के प्रति समाज मे जागरूकता लाने के लिए महिला मण्डल गोहाण द्वारा छेड़े गए अभियान की सराहना की और कहा कि समाज को एक सही दिशा में आगे ले जाने में महिलाओं का अहम योगदान है।इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान  अविनाश शर्मा, सचिव चंद्रमोहन, प्रियंका शर्मा व स्वीटी शर्मा सहित अन्य कई महिलाएं मौजूद रहीं।