आनी: गाँव की महिला मंडल ने चलाया पौधरोपण अभियान

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी। नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू द्वारा  खंड की विभिन्न पंचायतो में पर्यावरण व खाली पड़ी वन वन भूमि को हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया है। नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू समन्वयक हर्षिता कुमारी ने बताया कि आनी खंड की ग्राम पंचायत टकरासी की महिला मंडल कलांगी की अगुवाई में गाँव के साथ लगती खाली वन भूमि में विभिन्न प्रजाति के लगभग 200 पौधे  लगाए गए ।
समन्वयक हर्षिता ने कहा कि हर परिवार एक एक पौधा लगाकर अभियान को पूरा करेगा। इस अभियान में महिला मंडल कलांगी की प्रधान नीता।देवी,सचिव मीना देवी,उप प्रधान अनिता,संजू,रीता,सत्या, स्नेहा, सीमा,प्रेमा, संगीता, गीता,सहित महिला मंडल कलांगी की सभी सदस्य शामिल थी।
Ads