आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह का 18 मार्च को मंडी जिला व शिमला का दौरा अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अपरिहार्य कारणों की बजह से कांग्रेस अध्यक्ष को अपना यह दौरा रद्द करना पड़ा हैं।