बैठक शुरू: भाजपा के आंतरिक चुनाव में उभरे कई नए नाम, हाई कमान भी हैरान, 38 नामों पर बनी सहमति

पार्टी सर्वे में भी नही थे कई नाम, कई सीटों पर नाम तय करना बना चुनौती

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

शिमला/नई दिल्ली। जीत की संभावना वाले नाम तय कर पाना कांग्रेस के साथ साथ अब भाजपा के लिए भी चुनौती बन गया है। अभी तक समझा जा रहा था कि कांग्रेस में टिकट आवंटन बेहद चुनौतीपूर्ण है लेकिन अब टिकटों पर माथापच्ची कर भाजपा के लिए भी ये काम आसान नही रह गया है। देर रात टिकटों पर मंथन के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर से टिकटों पर मंथन शुरू हो चुका है।

रविवार को भाजपा हाई कमान की तरफ से टिकट आवंटन से पहले पहली बार मंडल कार्यकारिणी की वोटिंग करवाई गई थी। ये वोटिंग टिकट आवंटन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए करवाई गई थी। लेकिन अब पार्टी सूत्रों की मानें तो यही वोटिंग अब भाजपा हाई कमान के लिए मुश्किलें पैदा करती दिख रही है। ऐसा इसलिए ही क्योंकि पार्टी के आंतरिक मतदान में कई नए नाम उभरकर सामने आ गए हैं। ये वो नाम हैं जो अभी तक सर्वे में भी सामने नही आये थे। इसलिए अब पार्टी हाई कमान भी सकते में है। जीतने वालों के नाम तय करना चुनौती बन गया है।

अब सीटों पर भाजपा अलग से पैनल तैयार कर रही है। इस पैनल को भाजपा संसदीय बोर्ड में लाया जाना है। संसदीय बोर्ड इस पर कोई अंतिम फैसला लेगा।

वहीं पिछले कल हुई भाजपा की बैठक में 68 विधानसभाओं में से 38 पर नाम क्लियर कर दिए गए हैं। अब केवल 30 सीटों पर मंथन होना बाकी है, जिन पर आज नए पैनल बनने के बाद बैठक में चर्चा की जाएगी।