मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधीश्वर गौड़ के निधन पर जताया गहरा शोक

0
9

📝
आदर्श हिमाचल ब्यूरों

कुल्लू । प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री Jagat Singh Negi ने बुधीश्वर गौड़ (55 वर्षीय) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मंत्री ने कटराईं स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।

 

बुधीश्वर गौड़, मनाली के विधायक Bhuvneshwar Gaur के बड़े भाई थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
📲
#JagatSinghNegi #HimachalNews #Condolences #Manali #Kullu #BreakingNews #Shradhanjali #HimachalPradesh #AdarshHimachal