कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट सोलन की अध्यक्ष बनी सांसद प्रतिभा सिंह  

0
23
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह को कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट सोलन का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।  देर सायं प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित ट्रस्ट की बैठक में प्रतिभा सिंह, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी,विधायक सुधीर शर्मा,पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर,विशेष आमंत्रित सदस्य स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल,सुरेंद्र सेठी व कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट के सचिव अरविंद गुप्ता उपस्थित थे।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को सोलन में कांग्रेस सेवार्थ ट्रस्ट को दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव व ट्रस्टी अरविंद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह ने ही सोलन के सपरून स्थित इंदिरा भवन में इसकी स्थापना की थी।