सांसद प्रतिभा सिंह ने की केंद्र सरकार से लोक निर्माण विभाग के केंद्रीय जोन को अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाने की मांग 

कहा... प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से जानमाल का हुआ है बहुत बड़ा नुकसान 

0
4
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मण्डी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व बाढ़ से हुए नुकसान से सड़कों की जल्द मुरम्मत के लिये लोक निर्माण विभाग के केंद्रीय जोन को अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाने की मांग की है,जिससे इस जोन के अंतर्गत आने वाली क्षतिग्रस्त सड़को को जल्द बाहल किया जा सकें। उन्होंने कहा है कि मण्डी से कुल्लू,मनाली व लाहौल स्पीति के बीच राष्ट्रीय राज मार्ग को बहाल करने के लिये राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को अतिरिक्त मशनिरी लगाने को भी कहा जाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा है कि जब तक पंडोह से कैंची मोड़ मार्ग जो पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है दुरस्त नही होता तब तक  बजौरा, कोटला,कटिंडी व चैलचोक गोहर पंडोह को मार्ग  पर  एक योजनाबद्ध तरीके से  माल बाहक वाहनों  के लिये प्रयोग किया जाना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि  प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से जानमाल का बहुत बड़ा नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि सेब बाहुल क्षेत्रों में सड़कों की बहाली सबसे बड़ी चुनौती है जिसे समय रहते पार पाना हैं। उन्होंने कहा है कि अगर मण्डी कुल्लू सड़क जल्द बहाल नही होती तो इससे इस क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं एलपीजी, पेट्रोल, डीजल,खाद्यान्न की भारी कमी के साथ साथ यहां के फलों सेब,सब्जियों की ढुलाई पर भी विपरीत असर पड़ सकता हैं। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से सेना की रसद भी जाती  है इसलिए इसे जल्द से जल्द बहाल करने के हर संभव प्रयास किये जाने चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह सब आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा है प्रदेश इस समय बहुत बड़ी चुनौती से गुज़र रहा हैं। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग रहने का आग्रह करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की हैं।