सांसद प्रतिभा सिंह ने दी प्रदेशवासियों को  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व की शुभकामनाएं 

0
4
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (FILE PHOTO )
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म व सत्य का जो पथ प्रशस्त किया वह आज भी हमारे जीवन का मार्ग प्रशस्त करता हैं।
भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी हमारे जीवन को सत्य और धर्म पर चलने को प्रेरित करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सब पर बना रहे,इसकी वह कामना करती हैं।