सांसद प्रतिभा सिंह ने किया मुख्यमंत्री का आभार

कहा... राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री के बैठने से लोगों को भी अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखने में होगी सहूलियत

कहा… राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री के बैठने से लोगों को भी अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखने में होगी सहूलियत
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री के बैठने से एक ओर जहां संगठन और सरकार में बेहतर तालमेल बनेगा,वहीं दूसरी ओर आम लोगों को भी अपनी समस्याएं सरकार के सामने रखने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इसकी शुरुआत कर इस परम्परा को शुरू किया है,इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बने अभी तीन महीने ही हुए है,ऐसे में भाजपा का सरकार पर हो हल्ला करना समझ से परे है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी गारन्टी को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना ही कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य हैं।
प्रतिभा सिंह ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हर महीने एक मंत्री अवश्य उपलब्ध रहेंगे जो पार्टी नेताओं व अन्य लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।
इस दौरान  कांग्रेस मुख्यालय  में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करने वालो में प्रमुख तौर पर कांग्रेस महासचिव विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, चंबा के विधायक नीरज नैयर,कांग्रेस  महासचिव अमित पाल सिंह, यशवंत छाजटा,चेतराम ठाकुर देवेंद्र बुशहरी, अमित नंदा,यशपाल तनाईक, केशयव नाईक, कृष्ण लाल, जितेंद्र चौधरी, हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत, तरुण पाठक,कांग्रेस सेवादल अनुराग शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह व कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस दौरान पार्टी कार्यालय में सगंठन के कई प्रतिनिधिमंडलो व अन्य लोगों ने भेंट कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ उनके मीडिया प्रधान सलाहकार नरेश चौहान भी उपस्थित थे।
Ads