शिमला: नीट 2022 के घोषित परीक्षा परिणामों में शिमला के आदित्य राज शर्मा ने पूरे हिमाचल में पहला स्थान प्राप्त किया है आदित्य राज शर्मा ने 720 अंकों में से 687 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि प्राप्त की ! इस उपलक्ष पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एस्पायर संस्थान के निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने आदित्य व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में संस्थान के शिक्षकों का योगदान तो रहता है साथ-साथ उस सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत उसके अभिभावकों को भी जाता है साथ-साथ बच्चों की सफलता में उन शिक्षकों का भी पूरा योगदान रहता है जिन्होंने बच्चे को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की है नीट परीक्षा परिणामों में संस्थान के बच्चों ने बहुत बेहतर प्रदर्शन किया है ! संस्थान के 13 बच्चों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं जिसमें आदित्य राज शर्मा ने 687 अंक प्राप्त किए और दिवेश शर्मा ने 651 पुलकित शाही ने 645 रिशु राज ने 640 राहीमा ने 640 निखिल ठाकुर ने 637 शिवम अत्री ने 635 सुमित भारद्वाज ने 625 पियूष मेहरा ने 624 मानिक ढडवाल ने 622 निखिल राज ने 617 श्रेया शर्मा ने 605 व गगनदीप कपिल ने 603 अंक प्राप्त किए ! 500 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की संख्या 85 है ! योगेंद्र कुमार मीणा ने सभी बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
Shoolini University
Latest article
शूलिनी MBA लगातार पांचवीं बार भारत के टॉप 100 B-स्कूलों में शामिल
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
सोलन । शूलिनी यूनिवर्सिटी के मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रोग्राम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी को...
राष्ट्रपति के सामने भी मुख्यमंत्री ने खोल दी अपने झूठ की गठरी, श्वेत पत्र...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
कांगड़ा/ नगरोटा बगवां । पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विजय मनकोटिया और...
प्रतिभा पहचान से व्यक्तित्व विकास तक: डीएवी सरस्वती नगर सावरा में ‘व्यक्तिगत रूपांतरण एवं...
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सावडा/शिमला ।डीएवी सरस्वती नगर, सावरा, जुब्बल में विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा, अभिरुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से...











