भाजपा नेता महेंद्र सिंह नेगी की टोंस नदी में डूबने की खबर, तलाश जारी

0
254

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई के भाजपा नेता और उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी की टोंस नदी में डूबने की सूचना मिली है। प्रशासन और ग्रामीणों की कई संयुक्त टीमें तलाशी अभियान में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ेंः- जानिए सावन के महीने में रुद्राभिषेक के शुभ फल….
बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह एक शादी में शामिल होने गए थे। इसी बीच रविवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे महेंद्र अपने दोस्तों के साथ टोंस नदी में नहाने चले गए और अचानक नदी के तेज बहाव के कारण वह उसकी चपेट में आ गए। वहीं शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर टोंस नदी के दोनों किनारों में तलाशी अभियान जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here