नोगली की रहने वाली निशिता जागटा ने PHD के लिए अपनी सीट पक्की

0
140

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

 

रामपुर  । ग्राम नोगली की रहने वाली निशिता जागटा ने PHD के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है | इससे पहले अक्टूबर 2024 में निशिता ने UGC NET भी उतीर्न किया था | निशिता के पिता सुभाष चंद जी हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत हैँ एवं माता अलका जी गृहणी हैँ | माता पिता ने बताया कि निशिता बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैँ और अपने लक्ष्य के प्रति कृतसंकल्प भी | निशिता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता के संघर्ष और बड़ी बहन अक्षिता के मार्गदर्शन को दिया है | उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और इस उपलब्धि को जानकार लोग भविष्य के छात्रों के लिए एक प्रेरणा मान रहे हैँ |