जिला ऊना में सांप के काटने से एक की मौत, एक की हालत गंभीर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रात को सो रहे दो भाईयों को अचानक सांप ने काट लिया जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत बेहद गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई हैं जोकि 13 साल का था। जबकि घायल युवक जोकि 14 साल का हैं उसका उपचार पंजाब के होशियारपुर में चल रहा है।

Ads