आदर्श हिमाचल ब्यूरो
सुजानपुर। कांग्रेस के बिकाऊ पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पिछले दस महीनों से जनता से कटे हुए थे। उन्हें
जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह को इसका साक्षात उदाहरण राणा की गृह पंचायत पटलांदर का शुक्रवार को देखने को मिला। उनकी पंचायत में बीते 8-9 महीने से पानी की समस्या थी। जिससे लोग परेशान थे, लेकिन राणा जनसेवा की बजाय सरकार गिराने की साजिश रचने में व्यस्त रहे। कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के संज्ञान में इसे लाया।
![](https://aadarshhimachal.com/wp-content/uploads/2024/05/20240518040020__E5A7129-300x200.jpg)
मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत चमियाना के 8-9 गांव की पानी की समस्या भी उनके संज्ञान में कैप्टन रणजीत ने लाई है। ग्राम पंचायत चमियाना की पानी की समस्या को भी अगले तीन-चार दिनों में सुलझा दिया जाएगा। लोगों को सुचारू रूप से पानी मिलने लगेगा।