आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो सपना देखा है वह अब साकार हो रहा है। जन जन तक कल्याणकारी को सीधा पहुंचाया जा रहा है। इससे ना केवल ग्रामीण बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी नई क्रांति आ गई है।
यह बात वीरवार को सांसद सुरेश कश्यप ने कही। वे टुटू ब्लॉक की कोट पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बतौर विशेष अतिथि बोल रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नेहा शर्मा और उप प्रधान सोम मेहता ने की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के स्वच्छ प्रशासन की बदोलत आज देश प्रगति कर रहा है। उनके साथ रवि मेहता, यशपाल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, प्रमोद शर्मा, भूपराम शर्मा, कमलेश शर्मा, सुमित ठाकुर, कपिल वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, जय कुमार, ऋतु रघुवंशी सहित करीब 165 लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-शिक्षा मंत्री ने इतने करोड़ से बनने वाले कोहलाड़ा पंचगांव अंटी मार्ग के विस्तारीकरण कार्य का किया भूमि पूजन
इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्र सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा उठाने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, आवास, गरीब कल्याण अन्न योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाया है। उधर आनंदपुर पंचायत में पहुंची यात्रा की अध्यक्षता प्रधान सुनीता ठाकुर और उप प्रधान अशोक रोहाल ने की। यहां पर करीब 175 लोग मौजूद रहे।