दो हिस्सों में मिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र का शव ,हत्या की आशंका

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

Ads

 

 

बिलासपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज बिलासपुर(कलोल) के लापता प्रशिक्षु का शव दो हिस्सों में मिला है। अंकित कुमार झंडूता उपमंडल के तहत समोह गांव का निवासी था। वह 14 जुलाई से लापता था। शुक्रवार को समोह जंगल में बकरियां चरा रहे एक व्यक्ति को आधा शव दिखाई दिया। सूचना पर झंडूता थाना पुलिस पहुंची। छानबीन की गई तो शव का दूसरा हिस्सा बरोहा के पास बोरी में मिला।

 

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। बहरहाल मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं।