जुब्बल: भारतीय जनता पार्टी जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने जुब्बल कोटखाई में लंबे समय से आ रही बिजली की समस्या का समाधान करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उमेश शर्मा ने कहा की डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन शुरु करने से अब भविष्य में क्षेत्र में बिजली कट से निजात मिलेगी और नॉर्थ पावर ग्रिड से जुड़ने के कारण जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी जुब्बल कोटखाई की जनता को अक्सर सर्दियों में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता था । कोटला से नोगली सब स्टेशन में फाल्ट आने पर भी पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता था । इस पूरे प्रोजेक्ट पर सरकार द्वारा लगभग 205 करोड़ रु की धनराशि खर्च की गई है। अब डबल सर्किट पावर ट्रांसमिशन लाइन शुरू होने से उपभोक्ताओं को बिजली कटों से राहत मिलेगी । वहीं सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होने पर भी बिजली सप्लाई सुचारु रहेगी । अब क्षेत्र की बिजली सप्लाई की निर्भरता अब कोटला और नोगली विद्युत सब स्टेशनों पर नहीं रहेगी और क्षेत्र के लोगो को लंबे समय तक बिजली कट की समस्या से नहीं जूझना पडेगा । भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा की भाजपा सरकार ने बिजली समस्या का निदान करके क्षेत्र को ऐतिहासिक सौगात दी है। जिसके लिए भाजपा मंडल ने क्षेत्र की जनता की ओर से प्रदेश भाजपा सरकार का आभार प्रकट किया है।
Shoolini University
Latest article
ऑकलैंड हाउस स्कूल के मिडिल सेक्शन स्पीच डे में विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा और...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला।ऑकलैंड हाउस स्कूल में मिडिल सेक्शन स्पीच डे का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत, नाटक और नृत्य के माध्यम...
जन्मदिन पर सेवा का संकल्प: हिमांशु कुमरा ने 60 छात्राओं को बांटी नोटबुक
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। सामाजिक संस्था नृत्यांजलि के अध्यक्ष श्री हिमांशु कुमरा ने अपने 49 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य पर राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़...
एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के टैलेंट हंट ने नए विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का दिया...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। एपीजी शिमला विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय द्वारा टैलेंट हंट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य...











