प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार युवा मोर्चा मण्डल आनी ने टकरासी में रोपे दो हजार पौधे

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

आनी। प्रदेश के  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  द्वारा की गई पौधारोपण अभियान की शुरुआत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार युवा मोर्चा मण्डल आनी द्वारा रविवार को  वन मण्डल आनी के अंतर्गत वन बीट ठारवी  में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष पिंकु ठाकुर ने की।

Ads

जबकि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय बिधायक किशोरीलाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और वन महोत्सव कार्यक्रम का भूमि व वृक्ष पूजन कर  विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौक़े पर स्वयं भी देबदार के पौधे रोपे। उन्होंने इस मौके पर वनों के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों की समस्याएं भी सुनी।बिधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि मनिनवी से ठारवी व टकरासी से पनेओ को जल्द सड़क सुबिधा से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- कोरोना अपडेट: सोलन में 27, शिमला 10 और मंडी में 11 नए मामलों के साथ कुल आंकड़ा 2703

इस वन महोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार युवा मोर्चा ने वन विभाग के सौजन्य के टकरासी  ठारवी में खाली पड़ी वन भूमि पर महिला मंडल कोल्था व महिला मंडल ठारवी के सहयोग से देबदार के लगभग दो हजार पौधे रोपे।इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढकर भाग लिया।
   इस मौके पर बिधायक किशोरीलाल सागर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मिल्क फेड के निदेशक महेंद्र ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य अन्नू ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रफ्तार ठाकुर,मण्डल महामंत्री शेर सिंह, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार युवा मोर्चा के अध्यक्ष पिंकु ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण मण्डल निरमण्ड रजनीश बहल, एसडीओ केएल सुमन, आरओ तेज सिंह, आईटी सैल की जिला उपाध्यक्ष आशा ठाकुर, ममता चौहान, मण्डल प्रेस सचिव बीएस ठाकुर, प्रधान मस्त राम,टेक सिंह, धर्म पाल, उपप्रधान संगत राम,  खेम दास,पूर्व प्रधान चमन ठाकुर, यश पाल,शक्ति केंद्र अध्यक्ष तिलकराज शर्मा, फौजी लाल शर्मा, बूथ अध्यक्ष श्याम ठाकुर तथा खेम चन्द सहित प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर व  विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।