आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह 9:00 बजे समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा कने पहुंची और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा। प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है। केंद्र को हर संभव मदद करनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:- मौसम अपडेट: अगले तीन घंटे में इन जिलों में होंगी बारिश, मौसम विभाग से किया येलो अलर्ट जारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका 15 सितंबर को सोलन होते हुए नई दिल्ली वापस जाएंगी। सोलन में भी प्रियंका आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगी।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा की हिमाचल में बरसात में भारी नुकसान हुआ है और दर्दनाक स्थिति बनी हुई है पहली बार इस तरह का नुकसान देखने को मिला है कई लोगों के घर ढह गए हैं और सड़के बह गई हैं मनाली कुल्लू में ज्यादा नुकसान हुआ है बीते दिन वहां पर जायजा लिया था इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सहित मंत्री काम कर रहे हैं और प्रभावितों की मदद करने में जुड़े हैं उन्होंने केंद्र सरकार से हिमाचल को जल्द से जल्द राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की और कहा कि यदि हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता है तो प्रदेश को काफी फायदा होगा और प्रभावितों को मदद हो सकेगी ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यह नहीं समझ पा रही कि हिमाचल प्रदेश में कितना नुकसान हुआ है वहीं सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी काम करने पर भी प्रियंका ने केंद्र सरकार पर निशाना सदा उन्होंने कहा कि हिमाचल पहले ही आपदा से जूझ रहा है और यहां पर सेब काफी ज्यादा होता है केंद्र सरकार ने 25% इंपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं की जानी चाहिए । यह नहीं देखा जाना चाहिए कि राज्य में किसकी सरकार है इस तरह की आपदा पहली बार देखने में आई है लोग परेशान है और उनकी मदद करने के लिए सबको आगे आना चाहिए और इसका राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए और केंद्र सरकार को भी इस बात को समझना चाहिए