आदर्श हिमाचल ब्यूरो ।
रिकांगपिओ । उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला समन्वय समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने उपस्थित बैंक कर्मियों से आह्वान किया कि वे जनजातीय जिला किन्नौर में कृषि- बागवानी- पशुपालन क्षेत्र में छोटे किसानों को सस्ते ऋण उपलब्ध करवाएं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिल सके।
उपायुक्त किन्नौर ने वित्तीय समावेशन पर बल दिया ताकि निर्धन एवं शोषित वर्ग को सामाजिक सुरक्षा कवच का लाभ मिल सके तथा वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित करने पर बल दिया ताकि धरातल पर लोगों को बैंकिंग प्रणाली की बारिकीयों से अवगत करवाया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।बैठक में सहायक आयुक्त विपिन ठाकुर, जिला बैंक प्रबंधक रोहित सांगवान, जिला उद्योग महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।











