सुजानपुर ब्लॉक के राजेद्र वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष किया गया नियुक्त

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी  की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक का राजेद्र वर्मा को   कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।  इसके अतिरिक्त   प्रवीण कुमार  लक्की को कुठेड़ा  व सुरेश ठाकुर को टौणीदेवी जोन का प्रभारी नियुक्त किया  है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री  रजनीश किमटा इस  संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि उपरोक्त नियुकितयां तत्काल प्रभाव से  प्रभावी  मानी गई है।