आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बार फिर से स्कूली छात्रा के दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता का जब प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया गया तो पता लगा कि वह गर्भवती है। जिस युवक पर आरोप लगाया है कि वह भी नाबालिग है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।
यह भी पढ़े:-राजधानी में एक बार फिर स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म,पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिमला में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के पेट में दर्द उठा। परिवार के लोग अस्पताल ले गए, जहां टेस्ट करवाए गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस लड़के पर रेप करने का आरोप लगा है, वह भी नाबालिग है। सरकारी स्कूल में 12वीं का छात्र है। ऐसे में पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।